उरई। सिरसा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत के ग्राम न्यामतपुर मे एक नवविवाहिता ने फंखे से फाॅसी लगा कर आत्महत्या कर ली मायके वालो का आरोप दहेज की माॅग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ पति अक्सर मारपीट करता था इसी से तंग आकर विवाहिता ने फाॅसी लगा ली
घटना की जानकारी के अनुसार विमलेश कुमारी 25 पत्नी किशन पाल यादव निवासी न्यामतपुर का अपने पति से किसी बात को लेकर झगडा हो गया था इसी बात से नाराज होकर विमलेश कुमारी ने फाॅसी लगाकर आत्महत्या कर ली सुबह मृतका के ससुर ने जब दरवाजा खुलवाने के लिए आवाज लगाई तो दरवाजा नही खुला। अनहोनी की आशंका को देखते हुए उन्होने सुबह चार बजे पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुच कर जब किसी तरह दरवाजा खोला तो विमलेश का शव फांसी पर झूलते दिखा। मृतका को एक बेटा और बेटी है।

Leave a comment