उरई। ग्राम पंचायतों में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों का चैपाल कार्यक्रम 6 अक्टूबर को फिर आयोजित होगा। जिलाधिकारी संदीप कौर और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में यह चैपाल माधौगढ़ विकास खंड की गोहन न्याय पंचायत की कासिमपुर, बिजदुवा, शहजादपुर, गढ़िया और गोहन ग्राम पंचायतों में आयोजित की जायेगीं। इसी तरह मुख्य विकास अधिकारी एसपी सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक शकील अहमद की अध्यक्षता में जालौन ब्लाॅक की गिधौंसा न्यायपंचायत के अंतर्गत धंतौली, गिधौसा, खनुवा, कुअरपुरा, उदोतपुरा, लौना, कैंथ, छानीखास ग्राम पंचायतों में चैपालें आयोजित होंगी।







Leave a comment