जालौन-उरई। भारतीय स्टेट बैंक से रूपए निकालने गए युवक की बाइक अज्ञात बदमाशों ने बैंक के बाहर से उड़ाई। पीड़ित युवक ने बाइक चोरी की सूचना कोतवाली में दी।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पुरानी नझाई निवासी ऋषि गुप्ता सोमवार दोपहर लगभग 2 बजे अपनी बाइक से स्टेट बैंक में रूपए निकालने गए थे। वह अपनी बाइक बाहर खड़ी कर रूपए निकालने अंदर चले गए। कुछ देर बाद जब वह रूपए निकालकर बाहर आया तो उसकी बाइक गायब मिली। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद पीड़ित युवक ने बाइ चोरी की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी।







Leave a comment