जालौन-उरई। गांधी जयंती के अवसर पर विद्यालय में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान विद्यालय में छात्रों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें विजेता छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया।
क्षेत्रीय ग्राम शेखपुरा बुजुर्ग स्थित श्रीमती पार्वती देवी इंटर काॅलेज में गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान विद्यालय में स्वच्छता को लेकर भाषण प्रतियोगिता, कला प्रदर्शनी प्रतियोगिता, विज्ञान माॅडल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें विज्ञान माॅडल प्रतियोगिता में काजल सेंगर, अनुष्का सेंगर, सलोनी द्विवेदी, पुष्पेंद्र सिंह, मनीष द्विवेदी ने बाजी मारी। तो वहीं, कला प्रतियोगिता में पुष्पेंद्र सिंह, साक्षी प्रजापति, अभिषेक सिंह अव्वल रहे। कार्यक्रम का संचालन विपिन सिंह सेंगर ने किया। इस मौके पर शिराज सिंह सेंगर, अनिल सेंगर, जिलेदार सिंह, अरविंद्र गोस्वामी, राजेश सिंह, यतेंद्र सिंह, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख शैलेंद्र सिंह सेंगर, प्रधानाचार्य प्रदीप सिंह, संतोष सिंह आदि उपस्थित रहे।
उधर, मानव उत्थान सेवा समिति के द्वारा नगर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। वहीं संस्था की ओर से महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर संस्था की सदस्य विनिता बाई द्वारा महात्मा गांधी, लौह पुरूष लाल बहादुर शास्त्री के चित्र माल्यार्पण कर उनके जीवन दर्शन पर विचार प्रकट किये। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य अहिंसा की राह पर चल कर व लाल बाहदुर शास्त्री राजनैतिक परिपक्वता दर्शाते हुए भारत का उद्धार किया। आज हम सभी गांधी जी और शास्त्री जी के इस योगदान को कभी भुला नहीं सकते। आज हम सभी ऐसे महापुरुषों के पदचिह्नों पर चलने की जरूरत है। इस मौके पर स्वच्छ भारत अभियान के जरिये अपने आस पास साफ सफाई करने का संकल्प लिया गया । इस मौके पर लक्ष्मी बाई जी, गंगाराम प्रजापति, प्रताप सिंह, श्यामाचरन, सोवरन, सुनिल पांचाल, सूरज प्रसाद, राजेश सक्सेना, राहुल, ठाकुर दास सहित लगभग आधा सैंकड़ा लोग मौजूद रहे ।







Leave a comment