जालौन-उरई। घर खर्च को लेकर ससुर तथा जेठ द्वारा मारपीट किए जाने की शिकायत पीड़िता ने पुलिस को पत्र देते हुए की।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छौलापुर निवसी श्रीमती प्रीति देवी पत्नी राजेश कुमार ने पुलिस को बताया कि उसके घर का बंटवारा हो चुका है। फिर भी आए दिन उसके ससुर व जेठ उसे घर खर्च के लिए रूपए देने की मांग करते हैं। रविवार की शाम भी उसके ससुर कलकाई प्रसाद, जेठ राजू व राजाबाबू उससे खर्च के लिए रूपए की मांग करने लगे। जब उसने बताया कि उसके पास रूपए नहीं हैं। तो वह उसके साथ गाली, गलौज करने लगे। मना करने पर उक्त तीनों ने उसके साथ मारपीट कर दी।







Leave a comment