cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngजालौन-उरई। अपराध पर शिकंजा कसे जाने के लिए पुलिस नगर तथा क्षेत्र में डोर टू डोर जाकर सभी का मोबाइल नंबर तथा परिवार के मुखिया का नाम नोट कर रही है। जिससे उक्त नंबर से पुलिस को दी जाने वाली सूचना पर तत्काल पुलिस उक्त स्थान पर पहुंच सके। यह जानकारी कोतवाली प्रभारी ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान दी।
कोतवाली प्रभारी शिवसागर दीक्षित ने बताया कि अपराध तथा अपराधियों पर शिकंजा कसे जाने के लिए पुलिस नगर व क्षेत्र में डोर टू डोर जाकर परिवार के मुखिया तथा उसका मोबाइल नंबर नोट कर रही है। इसका उद्देश्य यह है कि प्रत्येक मोबाइल धारक को एक सीओआई नंबर दिया जाएगा जिसके आधार पर मकान की पहचान की जा सकेगी। यह कार्य पूरा होने के बाद पुलिस को घटना स्थल तक पहुंचने के लिए तथा अपराध करने वाले व्यक्ति के बारे में किसी से पूछतांछ की आवश्यकता नहीं है। उसी मोबाइल नंबर के आधार पर सूचना के 15 मिनट में तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच जाएगी। इसके लिए नगर में चार टीमें गठित कर दी गई हैं। जो नगर के प्रत्येक मुहल्ले में डोर टू डोर जाकर मोबाइल नंबर नोट कर रहे है।

Leave a comment