cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce1.pngजालौन-उरई। बाइक व मारूति वैन के बीच हुई आमने सामने भिडंत में पिता सहित 10 वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल हुई। मौके से निकल रहे राहगीरों ने पिता पुत्री को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया।
नगर के मोहल्ला बापूसाहव निवासी राजू सेंगर अपनी 10 वर्षीय पुत्री प्रज्ञा के साथ बाइक से बाजार जा रहे थे। तभी नगर पालिका के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार मारूती वैन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे पिता पुत्री सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके से निकल रहे राहगीरों ने तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डाॅक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

Leave a comment