जालौन-उरई। मुहर्रम के त्यौहार में रविवार की रात में अलम निकाले गए तथा सोमवार को दिन में छड़ेें निकाली गई। स्थानीय प्रशासन की चाक-चैबंद व्यवस्था से सभी कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हुए। तो वहीं अलम व छड़ों के जूलूस के दौरान अकीदतमंद इमाम हसन व इमाम हुसैन के गगनभेदी नारों लगाते हुए चल रहे थे। इयके अलावा जगह जगह लंगर भी आयोजित किए गए।
मुहर्रम के त्यौहार में रविवार को रात में तकिया मैदान से 16 अलम को उठाया गया। जिन्हें झंडा चैराहा होते हुए पानी की टंकी, सब्जी मंडी, पुराने अस्पताल होते हुए मोती मस्जिद तथा बाद में पुनः तकिया मैदान पर अलमों को पहुंचाया गया। इसके बाद सोमवार को दोपहर के बाद तकिया मैदान से सर्वप्रथम कल्लू व मल्लू पठान की छड़ें उठाई गई। जो मुरली मनोहर, तोपखाना से चिमनदुबे पहुंची। जहां, अजमेरी, अख्तर, छोटे खां, इस्माईल, ख्वाजू, शहाबुद्दीन कुरैशी छड़ें भी उनके साथ हो गईं। इस दौरान छड़ के जुलूस के साथ चल रहे अकीदतमंद इमाम हसन व इमाम हुसैन के गगनभेदी नारों को लगाते हुए चल रहे थे। इसके अलावा अकीदतमंदों द्वारा जगह जगह लंगरों का भी आयोजन किया गया। इसके बाद जुलूस मोहल्ला खटीकान, हिरदेशाह, सहावनाका, पुरानी हाट से झंडा चैराहा होते हुए पुनः तकिया मैदान पर जाकर समाप्त हुआ। जुलूस में प्रमुख रूप से शहर काजी मौलाना साबिर, इकबाल बेग, साबिर शाह, बड़े वारिसी, बसपा सभासद शाकिर हसन वारिसी, अनवार अहमद, शमसाद न्यारिया, सामीर अली, तालिब बाबा, वसीम हक, जर्रार खान आदि इस दौरान स्थानीय प्रशासन की व्यवस्था चाक-चैबंद रही। उपजिलाधिकारी शीतला प्रसाद यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी अरूण कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी शिवसागर दीक्षित, चैकी इंचार्ज मनोज सैनी कार्यक्रम में पूरे समय उपस्थित रहे।







Leave a comment