उरई। बृजलाल खाबरी के बाद यूपी के राजनीति के बुंदेलखंड में एक और महत्वपूर्ण पार्टी के मठाधीश द्वारा भी कांग्रेस की ओर रुख किये जाने की चर्चाएं चल पड़ी हैं।
विधानसभा चुनाव के पहले बुंदेलखंड में सभी प्रमुख पार्टियों के अंदर जिस तरह से हलचल मची है उसके मददेनजर अटकलों का बाजार गर्म होता जा रहा है। प्रदेश की प्रमुख प्रतिद्वंदी पार्टियों में जालौन जिले के नेताओं को अहम् स्थान दिया गया था लेकिन पार्टी प्रमुखों के इन दत्तक पुत्रों को तिनके से वट वृक्ष में बदलने के बाद अनुशासन के नाम पर चुप रहना गंवारा नही रहा है।
इन नेताओं में पार्टी हाईकमान के सामने खड़े होने की जुर्रत आ चुकी है। इसकी पहली चुनौती से बसपा सुप्रीमों को रूबरू होना पड़ा है। अब बारी उसकी प्रतिद्वंदी पार्टी की बताई जा रही है। जालौन जिले की राजनीति के स्थानीय समीकरणों से वाकिफ लोग इन अटकलों में गंभीरता मान रहे हैं।







Leave a comment