उरई। खेत में गये किसान को जहरीले सांप के काट लिया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उसकी प्राण पखेरू उड़ गये।
रामपुरा थाने के जगम्मनपुर गांव में किसान पारीक्षित आज सोमवार को सुबह खेत की रखवाली के लिए पहुंचा। खेत में घूमते समय देख न पाने की वजह से उसका पैर एक सांप पर पड़ गया। जब वह छटपटाते हुए गिर पड़ा और उसके मुंह से झाग निकलने लगा तो पास के खेतों में काम कर रहे दूसरे लोगों की निगाह उस पर पड़ी। खबर पाकर आनन-फानन में उसके परिजन मौके पर आ गये और उसे अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।







Leave a comment