उरई। कोतवाली पुलिस ने एक मोटर साइकिल चोर को उस समय दबोच लिया जब वह चुराई गई एक मोटर साइकिल बेचने के लिए पुलिस के मुखबिर से बात कर रहा था। उसके कब्जे से चोरी की दो मोटर साइकिलें बरामद की गई।
पिछले एक सप्ताह में मोटर साइकिल चोरी की दो घटनाओं से कोतवाली पुलिस परेशान थी। प्रभारी कोतवाल सुनील कुमार तिवारी ने मुखबिरों का जाल फैलाकर सुरागरशी करवाई। इसमें रामपुरा थाने के ऊमरी कस्बा निवासी सचिन राजपूत का नाम सामने आया। प्रभारी कोतवाल ने उसकी गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया जिसमें वह फंस गया। प्रभारी कोतवाल सुनील कुमार तिवारी के साथ राजेंद्र नगर चैकी प्रभारी प्रमोद कुमार वर्मा, बल्लभ नगर चैकी प्रभारी अशोक पटेल, आरक्षी महेश यादव व चंद्रदेव यादव की टीम के साथ उन्होंने उस समय सचिन राजपूत को दबोच लिया जब वह टाउनहाल गेट के सामने खड़ा था।
बरामद मोटर साइकिलों में एक राजेंद्र नगर निवासी कृष्ण बिहारी व दूसरी रामनगर निवासी विजय निरंजन की थी। कोतवाली में दोनों पीड़ितों ने अपनी मोटर साइकिलों को पहचान लिया है।







Leave a comment