उरई ।राठ रोड के पास कोतवाली पुलिस ने जुए के एक बड़े अड्डे पर दविश दे डाली । इसमें कई सफेदपोश दबोच लिए गए ।फड पर भारी से भारी मात्रा में नकदी भी बरामद की गई है।
प्रभारी कोतवाल सुनील कुमार तिवारी के नेत्रत्व में रात में हुई इस कारवाई से शहर में तहलका मच गया ।
पकड़े गए लोगों में समाजवादी पार्टी के नेता धीरेन्द्र अग्रवाल और गुटखा व्यापारी मनोज अग्रवाल उर्फ रामू चिकासी जैसी हस्तियाँ शामिल हैं ।
सात लोग पकड़े गए ।अन्य नामों में उमेशचन्द्र तुलसी नगर ,राम कुमार ,विनय कुमार गुप्ता निवासी गण गोपाल गंज ,बलदाऊ ,रणजीत सिंह मातापुरा शामिल हैं ।
पुलिस ने इनके पास से 85 हजार की नकदी जब्त की ।







Leave a comment