उरई ।हाई टेंशन लाइन के करेंट ने एक अकीदतमंद की जान ले ली ।यह हादसा जिला मुख्यालय के नजदीक गाँव में हुआ ।

चौरसी गाँव में ताजियों का गश्त निकालने की तैयारी हो रही थी ।जहाँ ताजिये रखे हैं उसके ऊपर से हाई टेंशन लाइन निकली है ।ताजिये उठाते समय लाइन देखने में हुई चूक नबाब नाम के युवक के लिए मौत का सबब साबित हुई .ताजिया जैसे ही लाइन से टच हुआ करेंट उसके नीचे तक उतर आया जिसकी चपेट में नबाब आ गया और पलक झपकते ही करेंट उसकी जिंदगी लील गया ।हादसे के बाद पूरे चौरसी गाँव में मातम छा गया ।प्रशासन और पुलिस के अधिकारी भी घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुँचे ।







Leave a comment