कोंच-उरई। सौदा लेने बाजार आये एक ग्रामीण की बाईक पर दिनदहाड़े चोरों ने हाथ साफ कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक विश्वनाथ प्रताप सिंह पुत्र दयाराम निवासी ग्राम सिमिरिया लगभग दो बजे बाजार से सामान खरीदने आया था। उसने अपनी बाईक मारकंडेयश्वर तिराहे के समीप स्थित इलैक्ट्रोनिक्स की दुकान पर खड़ी कर दी और दुकान के भीतर चला गया। थोड़ी देर बाद जब वह बापिस आया तो उसकी बाईक नं. यूपी 92 एफ 2972 हीरो स्प्लैंडर चोरी जा चुकी थी। काफी तलाश करने के बाद उसने कोतवाली में तहरीर दे दी है।







Leave a comment