13orai01उरई। समाजवादी पार्टी में एक कलाकार की भूमिका विपक्षी दलों के राजनैतिक महारथियों पर भारी पड़ रही है। आप भी जानिये कि कौन है वह समाजवादी पार्टी में तुरुप का इक्का जिसकी वजह से बुंदेलखंड के राजनैतिक मंजर में इस पार्टी ने इतनी बढ़त बना ली है।
इस शख्सियत का नाम है आवाज के जादूगर मिर्जा साबिर बेग। जिन्हें लोग बुंदेलखंड के मो. रफी के नाम से जानते हैं। जब उनके गले के जादू ने लोगों के सिर पर चढ़कर बोलना शुरू किया था उस समय संचार और यातायात के साधन इतने तेज नही थे, न ही हर अंचल जनपद में प्रतिभाओं को तराशने के लिए आॅडिएन्स के आयोजन कराये जाते थे। इसलिए जालौन जिले के किसी कलाकार के लिए बाॅलीबुड का रास्ता बहुत दूर था। अगर आज जैसा माहौल होता तो जंगल के फूल बनकर रह गये इस कलाकार का मुकाम न जाने फलक पर कितनी ऊंचाई पर नजर आ रहा होता। लेकिन फिर भी उनके आवाज के जादू को व्यापक मान्यता मिली जो बुंदेलखंड के मो. रफी के रूप में बन चुकी उनकी पहचान से उजागर होता है।
मिर्जा साबिर बेग का मुरीद हर पार्टी और हर तबके के लोग हैं। इसलिए कई पार्टियों ने उन्हें अपनी ओर खीचने का प्रयास किया पर उन्होंने पहले कभी अपने को किसी पार्टी से बांधना गंवारा नही किया था। लेकिन मुख्यमंत्री अखिलेश को एक कार्यक्रम में सुनने के बाद पता नही उन्हें क्यों ऐसा लगा कि उनको मंजिले मकसूद मिल गई है। एक कलाकार अपने फन के जरिये सुनहरा समाज गढ़ सकता है और मुख्यमंत्री अखिलेश से प्रभावित होने के बाद उनको लगा कि राजनीति में सेवाएं दिये बिना कला का यह उददेश्य पूरा नही हो सकता। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री से सीधे मुलाकात का अवसर संजोया और कद्रदान मुख्यमंत्री ने भी उनके हुनर को समझने में भूल नही की।
आज उनके यूपी सरकार के कामकाज को लेकर लिखे और गाये गाने बुंदेलखंड के हर क्षेत्र में गूंज रहे हैं। जो काम समाजवादी पार्टी के नेताओं के लंबे-लंबे भाषणों से नही हो सकता था वह मिर्जा साबिर बेग के गानों ने कर दिखाया है। उनके गाने लोगों पर ऐसी छाप छोड़ रहे हैं कि अखिलेश सरकार से बेहतर सरकार अब उन्हें दूसरी कोई नजर नही आ रही है। समाजवादी पार्टी के आम कार्यकर्ताओं में भी मिर्जा साबिर बेग के असर से नया जोश पैदा हुआ है। जो उनके अभियान में आई दुगनी तेजी से जाहिर है।

Leave a comment