कुठोंद-उरई । ताजिया उठाते वक्त 2 बच्चे ऊपर से निकली हाई टेंशन लाइन के करेंट की चपेट में आ कर झुलस गए जिन्हे बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ उनकी हालत अब ख़तरे से बाहर बताई गई है ।

muharram-tazia-image-hd-wallpaper-600x450

ग्राम ईंटों में मंगलवार की रात ताजियों का गश्त शुरू करने की तैयारी की जा रही थी । इसी दौरान जब ताजिया उठाया जा रहा था तभी वह हाई टेंशन लाइन से छू गया .सप्लाय बंद नहीं थी जिससे लाइन  का करंट 2 बच्चों को झटका दे गया । इसमे बिजली विभाग की लापरवाही मानी जा रही है । पीस कमेटी की बैठक मे हर वर्ष ताजिया जुलूस के समय लाइन बंद करने के निर्देश होते हैं लेकिन इलाक़े के जे ई  ने मदहोशी में इसका ध्यान नहीं रखा .

Leave a comment