सिरसाकलार -उरई । चोरी की बाइक से घूम रहा युवक पुलिस गश्त की आहट सुन कर भाग नकला जबकि बाइक उसने मौके पर ही छोड़ दी। पुलिस ने बाइक कब्जे में लेने के बाद छानबीन कराई जिससे बाइक मालिक का पता लगा कर उन्हें सूचना भिजवा दी गई है ।

ग्राम दमरास में बीती रात एक बाहरी युवक गुजरा जो चोरी की बाइक चला रहा था । चोर की दाढ़ी में तिनका तो होता ही है सो चोर को पुलिस की जीप हॉर्न जैसे ही सुनाई दिया उसे अंदेशा हो गया कि पुलिस उसी को पकड़ने के लिए आ रही है.।घबराया चोर गाड़ी मौके पर ही छोड़ भाग निकाला ।
गांव वालों ने कानपुर देहात के नंबर की मोटर साइकिल काफी देर तक लावारिस हालत में खड़ी देख कर पुलिस को फोन कर दिया जिस पर रात में ही पुलिस बाइक थाने उठा ले गयी। पुलिस ने कानपुर देहात में बाइक के बारे में पता लगाने के लिए संपर्क किया तो मालूम हुआ कि वहाँ के घुरुयाखेड़ा थाना कचहरी थाने के रामौतार की बाइक पिछले दिनों चोरी हुई थी ।नंबर बताने पर कानपुर देहात पुलिस ने पुष्टि की कि दमरास में मिली बाइक उन्हीं की है ।
रामौतार मछली फार्म चलाते हैं जिसके नौकर का औरैया निवासी मित्र एक दिन रात में उसके पास आ गया। दोनों ने शराब पी और खाना खाया । इसी बीच नौकर का मित्र मालिक की मोटर साइकिल उठा ले गए ।







Leave a comment