उरई। डाॅक्टर अंबेडकर सांस्कृतिक संस्थान के परिसर में शोक सभा आयोजित हुई जिसमें जनपद की गौरव और युवा जुडिशियल मजिस्ट्रेट प्रतिभा गौतम की कानपुर में हुई आकस्मिक मौत पर गहरा दुख जताते हुए उन्हें दो मिनट का सामूहिक मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही उनके हत्यारे पति को कठोर दंड देने की मांग की गई।
एससी-एसटी टीचर्स एसोसिएशन, धम्म भूमि व एबीएसएस के तत्वावधान में स्थानीय गणमान्य नागरिकों की उपस्थित में हुई इस शोक सभा में प्रतिभा का स्मरण कर लोगों के आंसू छलक पड़े। उजागर लाल दोहरे, शंभू दयाल चैधरी, पीके मौर्य, सुंदर शास्त्री, बसपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शिरोमणि, मनीष निरंजन, डाॅ. देवेंद्र, एसपी भास्कर, डाॅ. प्रदीप कुमार, मिस्टर सिंह, केके शिरोमणि, मंजुला बौद्ध, टीआर मौर्या, रामसनेही जाटव, जी. सुमन, सुनील चैधरी, मानसिंह, अजय, प्रमोद, आरएन गौतम, महेंद्र पाल, पुनीत भारती, हेमेंद्र, विवेक वर्मा, सत्येंद्र रत्नाकर, राजेंद्र सिह, विजय रतन, रामप्रकाश, क्षितिज सिंह, मिश्री लाल, आरके शाक्या, एलपी गौतम, पंकज कुमार, धर्मेंद्र सिंह, सुरेश गौतम, पंकज प्रभाकर, विजय अहिरवार, अरविंद दोहरे, मिथुन, प्रवेंद्र पाल, वीरेंद्र दोहरे, विनोद सिंह, अरविंद खाबरी, चंद्रशेखर भारती, दीपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उजागर लाल दोहरे ने की, संचालन मिस्टर सिंह ने किया। इसमें फैसला लिया गया कि प्रतिभा के हत्यारे पति को फांसी दिलाने की मांग के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जायेगा।







Leave a comment