माधौगढ़-उरई। गोपालपुरा में नाबालिक के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना को लेकर दर्ज पास्को एक्ट के दो वांछित आरोपियों में से एक को आज थानाध्यक्ष मनोज यादव ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की आरोपी का नाम अमित उर्फ अंकित तिवारी बताया गया है। गौरतलब है कि इस मामले में अमित उर्फ अंकित तिवारी के अलावा हिमांशु सोनी को भी नामजद कराया गया था जिसकी तलाश जारी है। एसओ माधौगढ़ मनोज यादव ने बताया कि हिमांशु सोनी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।







Leave a comment