उरई। बाइक चोरी के फर्जी मामलों के खुलासे में भंगशुदा एसटीटी द्वारा दिखाई गई निपुणता से असली बाइक चोरों को बेखौफ होने का जो मौका मिला है उसका खामियाजा जिले के लोगों को अभी कई और दिन तक भोगना पड़ेगा।
गत् दिनों इसी कड़ी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन के सामने से पुरानी नझाई जालौन निवासी गौरव गुप्ता की बाइक यूपी 92 एन. 7200 होंडा पैशन काले रंग की अज्ञात चोर ले उड़ा। गौरव ने इस मामले में कोतवाली जालौन में मुकदमा लिखा दिया है।






Leave a comment