cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। डकोर पुलिस ने ग्राम चिल्ली में गोविंद सिंह के हाता से 164 पेटी अरुणाचंल से बनी देशी शराब के क्वार्टर बरामद किये। यह शराब ट्रैक्टर-ट्राॅली में लदी हुई थी। इस सिलसिले में राकेश शिवहरे निवासी खंडेराव जालौन और श्यामू पटेल निवासी मोहल्ला रामनगर को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि पकड़े गये तस्कर लंबे समय से दो नंबर की शराब की सस्ती सेवा क्षेत्र के पीने वालों को मुहैया करा रहे हैं। लेकिन वे अभी तक पुलिस की आंखों से ओझल रहे थे। इन अनुभवी लोगों की गिरफ्तारी इन्हीं के गैंग के किसी की विभीषणगीरी का परिणाम माना जा रहा है। वैसे पुलिस भी इनकी मेहनत और लगन की शायद मुरीद है इसलिए ऐसी महान आत्माओं पर गैंगस्टर एक्ट तामील कराने के बारे में अभी तक पुलिस ने सोच नही पाया है।

Leave a comment