cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। कालपी कोतवाली अंतर्गत बिनौरा गांव में किशोरी लैंप गिर जाने से बुरी तरह झुलस गई। बिनौरा निवासी लाल सिंह की पुत्री सोनम देवी पर रात में सोते समय जलती हुई लैंप गिर गई। जब तक सोनम संभलती तब तक वह आग की लपटों में पूरी तरह घिर चुकी थी। उसका हाहाकार सुनकर घरवाले नींद से जागे। उसकी दशा देखकर उनके होश-फाख्ता हो गये। किसी तरह घरवालों ने आग को बुझाया और आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लाये उसकी हालत बेहद चिंताजनक बताई गई है।

Leave a comment

Recent posts