13orai04उरई। जालौन-हरदोई सड़क पर लौना छानी के बीच बाइक टाटा मैजिक से टकरा गई जिसमें टाटा मैजिक बहककर नाले में जा गिरी जिससे बड़ा हादसा होते-होते बचा। जबकि बाइक सवार दोनों युवक रोड पर गिरकर घायल हो गये। लोगों ने इस बीच मैजिक चला रहे दीपक पुत्र ओमप्रकाश निवासी मोहल्ला कछोरन जालौन को पकड़ लिया। जबकि घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

Leave a comment