cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। मणीन्द्रालय गेस्ट हाउस से शनिवार की रात लगभग 9 बजे अज्ञात चोर एक बाइक उठा ले गया। चोर ने गेस्ट हाउस के सीसीटीवी कैमरे की हार्डडिस्क पहले ही उड़ा दी थी जिसकी वजह से कैमरा बाइक चोरी करते समय नाकाम था।
अंबेडकर चैराहे के पास मुख्य मार्ग स्थित मणीन्द्रालय गेस्ट हाउस के सामने से मुजीब उस्मानी पुत्र लतीफ उस्मानी निवासी सदर बाजार सिविल लाइंस झांसी हाल मुकाम मोहनपुरा उरई की बाइक यूपी 93 एम 1399 अज्ञात चोर ने उठा ली और भाग निकला। मुजीब जब गाड़ी स्टार्ट कर घर जाने के लिए पहुंचे तो बाइक गायब देखकर उनका दिल धक्क रह गया। उन्होंने काफी देर तक आसपास पूंछतांछ की लेकिन कहीं कोई पता नही चला। इसके बाद उन्हांेने कोतवाली में लिखित सूचना दे दी।

Leave a comment

Recent posts