cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। रबी के पीक सीजन में बिजली विभाग से किसानों को बड़ा तोहफा मिला। अधीक्षण अभियंता एसएस प्रसाद ने बताया कि 656 बकायेदार किसानों के निजी नलकूंप कनेक्शन उन्होंने एक झटके में कटवा दिये हैं। उधर बिजली विभाग के इस कहर से किसानों में त्राहि-त्राहि मच गई है। विभाग की इस कार्रवाई से न केवल नलकूंप मालिक प्रभावित हुए हैं बल्कि वे छोटे किसान भी तबाही का मुंह देखने को अपने को मजबूर पा रहे हैं जो सिचाई के सरकारी इंतजाम बांझ होने की वजह से इन निजी नलकूंपों के जरिए जीवनदान का अनुभव कर रहे थे। इसके साथ-साथ 385 घरेलू कनेक्शनों का भी विच्छेदन बकायेदारी के कारण कर दिया गया है।

Leave a comment