माधौगढ़-उरई। युवक-युवती को एक पूजा स्थल में देखे जाने की अफवाह के बाद कस्बे में व्याप्त तनाव पर नियंत्रण हो गया है। पुलिस ने विभिन्न पक्षों को बुलाकर मामला शांत कराने के लिए वार्ता की।
माधौगढ़ में एक पूजा स्थल के बाहर भारी संख्या में भीड़ इकटठा हो गई। अफवाह यह थी कि पूजा स्थल में धर्म गुरु का लड़का एक लड़की के साथ मौजूद है। बाद में बताया गया कि लड़की को किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया है। इस बीच साम्प्रदायिक तनाव गहराने लगा जिसकी खबर मिलते ही भारी पुलिस बल स्थिति संभालने के लिए मौके पर पहुंच गया। सीओ नवीन नायक ने लोगों को समझा बुझाकर मौके से हटाया और थाने में पंचायत लगा दी जिससे तनाव अप्रिय रूप नही ले सका। बताया गया है कि जिले के उच्चाधिकारी भी स्थिति पर निगाह रखे हुए हैं।






Leave a comment