15orai02उरई। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक विकास भवन में रामप्रसाद श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसका संचालन जिला मंत्री हरीश कुमार राठौर ने किया।
इस दौरान हरीश कुमार राठौर ने बताया कि लखनऊ के राजभवन स्थित विश्वेश्वरैया हाल में हरिकिशोर तिवारी की अध्यक्षता वाली राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का प्रांतीय अधिवेशन 17 नवंबर को प्रातः 9 बजे से शुरू होगा जिसमें विधान परिषद के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। प्रांतीय सम्मेलन में प्रतिभाग और निर्वाचन प्रक्रिया में हिस्सा लेने के लिए अंगद सिंह कछवाह, डाॅ. रामप्रकाश द्विवेदी, हरीश कुमार राठौर, हरनारायण अनुरागी और रामकुमार कुशवाहा अधिकृत हैं। आज की बैठक में शील कुमार दूरवार, रोहित खरे, मानसिंह यादव, कमलेश कुमार, शरीफ खां, मुन्ना लाल, छोटेलाल, मनीराम, आगाज अंसारी, पुष्पेंद्र नाथ त्रिपाठी, मेहरबान सिंह, अरविंद कुमार, हरनारायण अनुरागी आदि रहे।

Leave a comment