उरई। यातायात माह के अंतर्गत भारत विकास परिषद के सहयोग से कोतवाली के बाहर आयोजित भव्य कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक डाॅ. राकेश सिंह ने शहर के सभ्रांत नागरिकों के सहयोग से दुपहिया वाहन चालकों के लिए ग्रीन कार्ड वितरित किये।
भारत विकास परिषद कई वर्षों से पुलिस के लिए दुपहिया वाहन चालकों को ग्रीन कार्ड उपलब्ध कराने का काम कर रही है। ग्रीन कार्ड वाहन स्वामी के सभी वांछनीय अभिलेखों के सत्यापन के बाद अधिकारियों के हस्ताक्षर से जारी होता है। यह कार्ड अकेला चैकिंग के समय दिखाने के लिए पर्याप्त है। वाहन स्वामी इस कारण भारत विकास परिषद की ग्रीन कार्ड योजना का उत्सुकतापूर्ण स्वागत करने को तत्पर रहते हैं। पुलिस अधीक्षक डाॅ. राकेश सिंह ने इस अवसर पर आयोजित सभा में लोगों को एक बार फिर यातायात नियमों का पालन करने के लिए पे्ररित किया। उन्होंने कहा कि ऐसा करना सुव्यवस्था के लिए जरूरी है और इससे वाहन चालकों की स्वयं की भी सुरक्षा संभव रहती है। भारत विकास परिषद के प्रांतीय मंत्री इंजीनियर अजय इटौरिया, डाॅ. हरिमोहन पुरवार, जगजीवन राम गुप्ता व कई अन्य व्यापारी नेता साथ में सीओ यातायात डाॅ. जंगबहादुर सिंह यादव आदि मौजूद रहे।







Leave a comment