15orai04उरई। फिल्मों में तो डबल रोल ही नही एक कलाकार के 9 तक रोल दिखाये जा चुके है लेकिन असल जिंदगी में भी किसी का डबल रोल हो सकता है यह यकीन करना आसानी से मुमकिन नही है। होमगार्ड विभाग ने पर हैरत से भरे इस अजूबे को चरितार्थ करके दिखा दिया जिससे लोगों को बहुत कौतूहल हो सकता है।
आश्चर्यजनक किंतु सत्य की तर्ज पर होमगार्ड के अधिकारियों के इस दुलारे बंदे का नाम है उदयप्रकाश जो कि डबल रोल के चलते जिस समय रोडवेज में संविदा नियुक्ति के तहत सड़क पर बस चला रहा होता है उसी समय उसका एक रूप होमगार्ड विभाग की डयूटी संभाले रहता है। उसके खाते में पहुंच रहा दोहरा मेहनताना इस गजब की जीती जागती मिसाल है।
कलेक्ट्रेट में होमगार्ड अवैतनिक अधिकारी व कर्मचारी एसोसिएशन के मंगलवार को धरने में एसोसिएशन के अध्यक्ष कोमेश कुमार द्विवेदी और अन्य पदाधिकारियों ने होमगार्ड के जिला कमाडेंट विवेक कुमार शाक्य और असिस्टेंट कमाडेंट अजय कुमार सोनकर की अनूठी कार्यशैली की ऐसे ही कई नमूनों का खुलासा करके लोगों को चमत्कृत होने का भरपूर मजा दिया।

Leave a comment