0 एसडीएम सीओ ने सिम विक्रेताओं को आईडी नहीं बेचने की हिदायत दी
konch5कोंच-उरई। काले धन या बेमानी कमाई को सफेद करने की जुगाड़ और करेंसी एक्सचेंज में आईडी की अपरिहार्यता ने आईडी की बिक्री की आशंकाओं को पंख दिये हैं। इस तरह की सूचनायें जब प्रशासनिक अधिकारियों के कानों में पहुंचीं तो उनके भी कान खड़े हो गये। एसडीएम मुईनुल इस्लाम और सीओ एके शुक्ल ने आज दोपहर कस्बे में सिमों के विक्रेताओं के यहां छापेमारी की। हालांकि उन्हें वहां कुछ संदिग्ध तो नहीं मिला लेकिन उन्होंने दुकानदारों और डिस्ट्रीब्यूटर्स को कड़ी हिदायत जरूर दे दी है कि किसी की आईडी अगर किसी अन्य को करेंसी एक्सचेंज के लिये बेची तो कड़ी कानूनी कार्यवाही की जायेगी।
एसडीएम और सीओ की गाडियों का काफिला सबसे पहले नगर पालिका के पास होंडा एजेंसी के सामने एयरटेल डिस्ट्रीब्यूटर के यहां पहुंचा। अधिकारी जब दुकान में घुसे तो वहां मजमा लग गया, लोगों में इस बात को लेकर उत्सुकता थी कि आखिर यह किस चीज का छापा है। दुकान के अंदर अधिकारियों ने न केवल कागज खंगाले बल्कि कंप्यूटर भी खंगाल डाले लेकिन वहां फिलहाल कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिलने के बाद उन्होंने कहा कि उन्हें इस तरह की सूचनायें प्राप्त हो रहीं हैं कि करेंसी एक्सचेंज में काम आने बाले आडी प्रूफ सिम बिक्री करने बालों की दुकानों से बेचे जा रहे हैं। चूंकि सिम खरीदते वक्त लोग अपनी आईडी भी आवेदन में लगाते हैं और ऐसी आईडी बाहर निकल कर करेंसी एक्सचेंज में इस्तेमाल हाने की आशंका को खारिज भी नहीं किया जा सकता है। उन्होंने इलाके के सभी सिम बिक्रेताओं को भी कड़ी हिदायत दी है कि इस गोरखधंधे में अगर कोई लिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की जायेगी। इसके बाद इन अधिकारियों ने कस्बे की कुछ और भी दुकानें चेक कीं।

Leave a comment