कोंच-उरई। बैंक शाखाओं के बाहर लगी लंबी लाइनों का साइज कुछ छोटा हो सकता था अगर एटीएम भी लोगों को भुगतान देने के लिये तैयार होते लेकिन कस्बे के सभी एटीएम बंद होने के कारण एटीएम धारकों को भी लाइन लंबी करने में अपनी भूमिका निभानी पड़ रही है। एसबीआई, सेंट्रल बैंक, पीएनबी, ग्रामीण बैंक सहित सभी बैंकों के एटीएम फिलहाल बंद हैं। इसके अलावा ग्रामीण अंचलों में मोबाइल कैश वैन या एटीएम से भुगतान की सुविधा दिये जाने की सरकार की घोषणा भी फिलवक्त अमल में नहीं आ पाने से भी मुश्किलें बढीं हैं। गौर करने लायक यह भी है कि लोग अपने काम छोड़े लाइनों में लगे हैं जिनमें उन लोगों की संख्या ज्यादा है जो किराये पर पंक्ति में लगाये गये हैं।







Leave a comment