रामपुरा -उरई । स्थानीय पुलिस की लल्लूलाल कार्यशैली की वजह से अपहरण उद्योग के फिर बहाल होने की आशंका लोग उच्चाधिकारियों के सामने जाहिर कर चुके थे फिर भी कोई एक्शन न होने का नतीजा सामने आने लगा है ।
थाना क्षेत्र के गाँव लिडऊपुर का 21 वर्षीय नौजवान लालू भदौरिया पुत्र सुरेन्द्र सिंह भदौरिया गाँव में चक्की न होने से बिलौन्हा आटा पिसाने के लिए निकला था लेकिन कुछ देर बाद घर पर उसकी काल आई । वह केवल इतना कह पाया कि मम्मी मुझे बचा लो और फोन कट गया । श्रीमान लल्लूलाल से यह उम्मीद बेकार है कि वे कुछ सुराग लगा पायेंगे अलबत्ता सी ओ नवीन नायक से लोग अपनी उम्मीदें जोड़ें हैं । फिलहाल मामला फिरौती के लिए अपहरण का लग रहा है ।







Leave a comment