उरई। समस्याओं का निस्तारण न होने पर आदर्श लोक सेवा शिक्षा प्रेरक समिति ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। इसमें शामिल चयनित प्रेरकों ने बताया कि 23 अक्टूबर को मंडलायुक्त के. राममोहन राव को उनके भ्रमण के समय समिति द्वारा प्राथमिक विद्यालय छौंक में पांच सूत्रीय ज्ञापन दिया गया था। जिसे लेकर बीएसए ने 15 दिन में मांगों के निस्तारण का आश्वासन दिया था।
इसके बाद प्रेरक पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी के आवास पर बीएसए से मिले जहां परिषदीय लिपिक धीरेंद्र दुबे को हटाकर किसी अन्य बाबू को जिला लोक शिक्षा समिति का चार्ज सौंपने का आग्रह किया गया था लेकिन इस पर भी अमल नही हो सका है। इसलिए वे धरना प्रदर्शन को मजबूर हुए हैं।
इस दौरान समिति के जिलाध्यक्ष कालीदास तिवारी ने बताया कि उनकी प्रमुख मांगों में 219 अवशेष पे्ररकों का चयन, भ्रष्ट बाबू को हटाकर साक्षरता बचाने, पठन-पाठन सामग्री उपलब्ध कराने और सभी साक्षरता कर्मियों को अवशेष मानदेय का भुगतान शामिल है। धरने में अनिल कुमार निरंजन, संतू राजपूत, दीपा श्रीवास, कल्पना, मंजू राजपूत आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।







Leave a comment