16orai07उरई। स्वच्छ भारत अभियान के तहत शौचालय अनुदान स्वीकृत करने के लिए प्रधान की ओर से खुलेआम रुपये की डिमांड की जा रही है। मामला कदौरा ब्लाॅक के ग्राम मुहारी का है जहां के मजदूरों ने जिलाधिकारी के नाम प्रार्थनापत्र सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपकर खुलेआम यह आरोप लगाया।
अनार खां, तौफीक खां, अंसार, शाकिर खां, ख्वाजुददीन, रहमत बेग, भूरा, सईद खां, जमरूद खां, अनवर बेग, सईद शेख, बसीर खां आदि ने शिकायती पत्र में बताया कि मुहारी मदरालालपुर ग्राम पंचायत के अंतर्गत शामिल है जहां की प्रधान रानी देवी पत्नी संजय कुमार के ससुर उनसे शौचालय मंजूर करने के लिए दो-दो हजार रुपये मांग रहे हैं। यही नही लोहिया आवास मंजूर करने का रेट तो उन्होंने 50 हजार रुपये बोल रखा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से आरोपों की जांच कर प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

Leave a comment