16orai04उरई। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रतिनिधि मंडल ने बेसिक शिक्षाधिकारी से भेंट कर उन्हें नौ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा जिसमें पदोन्नति, राष्ट्रीय कार्यक्रमों के बहाने कराई जा रही बेगारी पर रोक, अंतरजनपदीय स्थानान्तरण में संशोधित पदस्थापना आदि मांगे की गई हैं।
प्रतिनिधि मंडल में जिला संरक्षक प्रकाश नारायण पाठक, जिला प्रभारी अरविंद नगायच, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष इलियास मंसूरी, महामंत्री अरुण पांचाल, कोषाध्यक्ष अशोक तिवारी, जिलाध्यक्ष राजेंद्र राजपूत प्रमुख रूप से शामिल थे। इसके अलावा बृजेश श्रीवास्तव, संतोष विश्वकर्मा, सुशील राजपूत, जावेद खान, शैलेेंद्र वर्मा, सुरेश वर्मा, विकास गुप्ता, उदयभान राजपूत व आत्माराम दुबे मौजूद थे।

Leave a comment