कोंच-उरई। लोगों की समस्याओं खासतौर पर राजस्व से जुड़े मसलों के समाधान के लिये आयोजित होने बाले समाधान दिवसों की श्रृंखला में आज कोंच कोतवाली में सिर्फ दो शिकायतें ही आईं जिन्हें निस्तारण करने के लिये टीमें गठित की गई हैं।
समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुये कोतवाल शिवमोहन प्रसाद ने कहा कि राजस्व की समस्याओं के लिये राजस्व विभाग और पुलिस मिल कर उसका समाधान करेंगे। अखिलेश चचौंदिया पुत्र किशोर चचौंदिया निवासी जवाहर नगर कोंच ने खेत की बंधी तोड़ दिये जाने की शिकायत की। देवेन्द्र कौशिक पुत्र माधव स्वरूप निवासी दिरावटी ने गांव में एक हजार बर्ष प्राचीन मंदिर के रास्ते पर दबंगों द्वारा बलात् अतिक्रमण कर लिये जाने की शिकायत की। उधर, नदीगांव थाने में तहसीलदार भूपालसिंह की अध्यक्षता में निपटे समाधान दिवस में कुल एक समस्या आई जिसका मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।







Leave a comment