कोंच-उरई। प्रमुख मुस्लिम पर्व चेहल्लुम को लेकर आयोजित शांति समिति की बैठक में प्रशासन ने सभी समस्याओं के समाधान कराने का भरोसा देते हुये लोगों से आपसी सौहार्द के साथ पर्व मनाने का आह्वïान किया।

एसडीएम मुईनुल इस्लाम की अध्यक्षता में कोतवाली में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई जिसमें नागरिकों की ओर से बिजली के लटकते तारों को दुरुस्त कराने के साथ ही यहां कस्बे की सबसे भीषण समस्या सुअरों के स्वच्छंद विचरण पर रोक लगाने की पुरजोर मांग उठाई। एसडीएम ने लोगों को आश्वस्त किया कि उन्होंने जो भी समस्यायें गिनाईं हैं उनका यथोचित निराकरण कराया जायेगा। उन्होंने मौके पर मौजूद बिजली पानी और सफाई बाले विभागों को सख्त ताकीद की कि जो भी समस्यायें बताईं गईं हैं उन्हें शीघ्र ही निपटाया जाये। कोतवाल शिवमोहन प्रसाद ने भी लोगों का आह्वïान किया कि पर्व मिल जुल कर मनायें और कहीं भी अगर अराजकता फैलाने की कोशिश की जायेगी तो उससे सख्ती के साथ निपटा जायेगा। इस दौरान पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि विज्ञान विशारद सीरौठिया, शहर काजी बशीरउद्दीन, सेठ नसरुल्ला, रामप्रकाश निरंजन पडऱी, कढोरेलाल यादव, शकीला बेगम, रमजान बाबूजी, शबाना बेगम, एसडीओ विद्युत कौशलेन्द्रसिंह, जेई विद्युत कन्हैयालाल, सेनेट्री इंसपेक्टर अभयसिंह, सिराज काजी, रहम इलाही कुरैशी, मल्लू शाह, अनवार खलीफा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।







Leave a comment