कोंच-उरई। राजस्व बढाने में लगे बिजली विभाग की टीमें आज नगर के विभिन्न मोहल्लों में गईं जहां उन्होंने चोरी से बिजली जला रहे आठ लोगों को पकड़ा। इन सभी के खिलाफ कोतवाली में एफआईआर दर्ज करा दी गई है।

एसडीओ विद्युत कौशलेन्द्र सिंह के निर्देश पर जेई टाउन कन्हैयालाल की अगुवाई में कर्मचारियों की टीम कस्बे के गली मोहल्लों में बिलों की बसूली के लिये निकली। टीम को कमोवेश आठ लोग कटिया डाल कर बिजली जलाते हुये मिले, इन सभी के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। जेई के मुताबिक सुलतान पुत्र अजीज निवासी बड़ी दोहर, परमाईं पुत्र मातादीन निवासी बड़ी दोहर, रफीक पुत्र फकीरे निवासी बड़ी दोहर, कबीर पुत्र जमीर निवासी आराजी लेन, सत्तार पुत्र अब्दुल रहमान निवासी जवाहर नगर, पुष्पादेवी पत्नी मलखानसिंह निवासी पटेलनगर, फूलवती पत्नी केआर पाल निवासी पटेलनगर, रामवीर पुत्र अज्ञात निवासी पटेलनगर के विरुद्घ धारा 135 में मुकदमा लिखाया गया है। दो लाख रुपये की बसूली की गई है जबकि 21 संयोजन विच्छेदित किये गये।







Leave a comment