कोंच-उरई । एसडीएम मुईनुल इस्लाम ने तहसील के लेखपालों जिन्हें पदाभिहित अधिकारियों के तौर पर निर्वाचन संबंधी दायित्व भी सौंपा गया है, निर्देश दिये कि बूथ स्तर की हर छोटी बड़ी जानकारी इकट्ठा कर तत्काल उपलब्ध करायें। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि आवासीय और कृषि योग्य भूमि के पट्टों के आवंटन का काम भी शीघ्र ही पूरा करें।

एसडीएम मुईनुल इस्लाम की अध्यक्षता में तहसील सभागार में लेखपालों की बैठक संपन्न हुई जिसमें एसडीएम ने निर्वाचन संबंधी कार्य को शीर्ष प्राथमिकता बाला बताते हुये कहा कि चूंकि उन्हें पदाभिहित अधिकारियों के तौर पर भी जिम्मेदारी सौंपी गई है जिसमें उन्हें बीएलओज से कह कर इपिक और जेंडर रेशियो में जहां भी गड़बडिय़ां हैं, तत्काल दूर कराते हुये रिपोर्ट दाखिल करें। उन्होंने बताया कि बीएलओज ने जो सर्वे किया है उसमें और जनगणना के आंकड़ों में अंतर है जिसे ठीक करना है। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि बूथ से जुड़ी हर छज्ञेटी बड़ी जानकारी मसलन बूथ किस चौकी या थाना क्षेत्र में है, वहां का इंचार्ज कौन है, सीएचसी या पीएचसी के अंतर्गत आता है, वहां कौन प्रभारी है, एएनएम कौन है आदि आदि सहित 51 विंदुओं पर जानकारियां एकत्रित करके तत्काल उपलब्ध करायें। उन्होंने लेखपालों से आवासीय और कृषि भूमि पट्टों के आवंटन का कार्य भी शीघ्र ही निपटा लेने के निर्देश दिये।







Leave a comment