पुखराय। झांसी-कानपुर रेल लाइन पर हुए टेन हादसे में मृतकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो मृतकों की सख्या 100 से अधिक पहुंच गई। मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस व अधिकारी और सेना के जवान राहत कार्य में जुटे हुए है। रेलवे प्रशासन की माने तो अभी सैकड़ों लोग कोच में फंसे हुए है।
शनिवार और रविवार की रात झांसी से चलकर कानपुर की ओर टेन क्रमांक 19321 इन्दौर पटना एक्सप्रेस अपनी गति से जा रही थीटेन चालक जलज शर्मा की माने सुबह का समय था। ट्रेन अपनी गति से जा रही थी। इसी दौरान पुखराया और मलासा स्टेशन के बीच अचानक एक के बाद एक लगभग आधा दर्जन कोच से पटरी से उतरने शुरु हो गये। इससे पहले गाड़ी को नियंत्रित किया जाता कई डिब्बे एक दूसरे पर चढ़ गये। हादसे में मृतकों की संख्या लगभग 100 से अधिक बताई जा रही है। वहीं रेलवे अधिकारियों ने मृतकों की संख्या लगभग 80 बताई है। जबकि घायलों की संख्या सैकड़ों में बताई जा रही है। मृतकों में कौन-कौन है यह समाचारaccident1 लिखे जाने तक स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल मौके पर झांसी, कानपुर, उरई समेत अन्य स्थानों पर जीआरपी व आरपीएफ और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुुंचकर कोचों में फंसे लोगों को कोच काटकर बचाने का कार्य शुरु कर दिया गया।

Leave a comment