पुखराया। किसी ने कभी सोचा भी नही था कि सोमवार की सुबह उनके लिए इस प्रकार दहलाने वाली होगी। यह कहना उन यात्रियों का है जो इन्दौर पटना एक्सप्रेस में सफर कर रहे थे। ट्रेन पलटने से सफर कर रहे यात्रियों में दहशत का माहौल बना हुआ।

ट्रेन क्रमांक 19321 इंदौर पटना एक्सप्रेस के कोच-1 में सफर करने वाले यात्री अरविन्द कुमार ने बताया कि हैदराबाद से सफर कर रहा था। जिस कोच में वह सफर कर रहा था। कोच में सीटों के अलावा कई यात्री कोच में सीटों के नीचे बैठे हुए थे। सुबह का समय था यात्री सो रहे थे। इसी दौरान अचानक ट्रेन हिलने लगी। इससे पहले वह कुछ समझते धड़ाम सी आवाज आई और सभी एक दूसरे पर गिरने लगे। जिससे कोच में चीख-पुकार मच गई। उठकर देखा तो कई कोच पटरी से उतरे थे। एक कोच पर दूसरा कोच  चढ़ा हुआ था। यह नजारा देख वह कोच से उतरकर भागा। हादसे में ट्रेन में सफर करने वाले सैकड़ों यात्री घायल हो गये है।

 

कोंचों में मची हुई थी चीखपुकार

ट्रेन के कोच एस-2 में सफर करने वाले अरुण कुमार सिंह अपनी पत्नी शांति सिंह के साथ सफर कर रहे थे। ट्रेन के पहिए पटरी से उतरते ही चीख पुकार मच गई। सभी अपनी-अपनी जान बचाकर भागने का प्रयास करने लगे। ऐसा लग रहा था। जैसे कि वह अब नहीं बचेंगें। इससे पहले वे कोच से उतरते वह गिरकर घायल हो गये। जिसमें उसकी पत्नी गम्भीर रुप से घायल है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

घायलों से भरे पड़े अस्पताल

हादसे में घायल यात्रियों की जानकारी देते हुये डाॅ. राहुल मिश्रा का कहना है कि जैसे ही उन्हें व उनकी टीम को इसकी जानकारी हुई तो वे मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। 55 घायलों को कानपुर देहात व 11 हैलेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इतना ही प्राईवेट अस्पतालों में घायलों को भर्ती कराने की व्यवस्था की गई। accident4

Leave a comment