उरई। कदौरा क्षेत्र में मटोटा रोड पर बोर के गढढे में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शव की स्थिति देखने से अनुमान होता है कि युवक की जलाकर हत्या की गई है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि प्रधान ने थाने में शव होने की सूचना मोबाइल से दे दी थी। इसके बावजूद पुलिस ने मौके पर पहुंचने में घंटों लगा दिये। उधर पुलिस अभी तक शव की पहचान नही करा सकी है। जबकि पहचान न होने पर हत्या के कारण और हत्या करने वालों का सुराग लगाने में बहुत मुश्किल हो सकती है।







Leave a comment