उरई । खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम की अप्रत्याशित कारवाई से गुरुवार को हलचल मची रही । स्टेशन रोड स्थित जाने माने मोहन चाय स्टाल पर खाद्य विभाग का दस्ता दविशमारी के अंदाज में पहुँचा तो लोग दंग रहे गए । इससे पहले चर्चित दुकानदारों से विभाग किनाराकशी की हालत में रहता था लेकिन इस कार्रवाई से लोगों ने सूबे का निजाम बदलने के साथ जिले के खाद्य सुरक्षा विभाग की भी कार्यशैली में बदलाव का एहसास पाया ।

मोहन चाय स्टाल पर चाय में नशीली सामग्री के इस्तेमाल की शिकायत के मद्देनजर खाद्य  सुरक्षा अधिकारी मान सिंह निरंजन ने अपने सहायक रमेशचन्द्र के साथ उनके यहाँ नमूने भरे । कार्रवाई के दौरान मोहन चाय स्टाल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई । बाद में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने नया पटेल नगर में इलियास की आइस केंडी का भी नमूना भरा ।

Leave a comment

Recent posts