झांसी। 2017 विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद बुन्देलखण्ड में बसपा को मजबूती देने के लिए सुप्रीमो मायावती के निर्देश पर राज्यसभा सांसद डॉ. आशोक सिद्धार्थ, पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज, आरएस कुशवाहा, लालाराम अहिरवार, नौशाद अली ने संगठन में फेर बदल करते हुये बुन्देलखण्ड के झांसी मण्डल में तीनो जनपदों की नई कार्यकारणी घोषित कर दी है। इस घोषित कार्यकारणी में कार्यकर्ताओं के अंसतोष का सामना कर रहे नौशाद अली की टीम को भरपूर प्राथमिकता दी गई है।

 झांसी जनपद में बसपा कार्यकारणी में जिलाध्यक्ष जयपाल अहिरवार को घोषित किया गया है। 

–इसके साथ ही उपाध्यक्ष शमीम खान एडवोकेट

  • महासचिव प्रीतम लछया

– सचिव गोविन्द रायकवार

– कोषाध्यक्ष पर्वत पाल

– बीबीएफ जिलाध्यक्ष पवन चौधरी

यह है नगर कार्यकारणी

– झांसी नगर अध्यक्ष जय प्रकाश साहू

– उपाध्यक्ष हाजी अस्फाक खान

– महासचिव संजय श्रीवास

– सचिव पं. सचिन शर्मा

– खंजाची संतोष कुशवाहा

जनपद जालौन में एक बार फिर नौशाद अली के खासम खास कहे जाने वाले वर्तमान जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र शिरोमणि को ही पुनः जिलाध्यक्ष बनाया गया है। 

– उपाध्यक्ष अल्ताफ भाई

– महासचिव रामबाबू पाल

– सचिव रविन्द्र सिंह राजावत

– खंजाची बृजेन्द्र प्रजापति

– बीबीएफ जिलाध्यक्ष सरदार सिंह

यह है नगर कार्यकारणी

– नगर अध्यक्ष रामदुलारे कुशवाहा
– उपाध्यक्ष जावेद अख्तर
–  महासचिव जितेन्द्र दोहरे
– सचिव किशनलाल पाल
– खंजाची हरी सिंह बाल्मीक

जनपद ललितपुर का जिलाध्यक्ष कैलाश कुशवाहा केा बनाया गया है। 

–उपाध्यक्ष मेघनाद खंगार

– महासचिव प्यारे लाल अहिरवार

– सचिव अताउर रहमान

– खंजाची लक्ष्मीबुनकर

– बीबीएफ जिलाध्यक्ष गौरव गौतम

यह है नगर कार्यकारणी

– ललितपुर नगर अध्यक्ष प्रदीप जैन उर्फ बंटी 

– उपाध्यक्ष शकील मंसूरी

– महासचिव मुकेश कुशवाहा

– सचिव महादेव प्रसाद सेन

– खंजाची जितेन्द्र रजक

– गंगादीन अहिरवार को महोबा जनपद का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। 

Leave a comment