कोंच-उरई। शिक्षा के बिना किसी भी समाज एंव क्षेत्र की प्रगति हो पाना सम्भव नहीं है यह विचार आज यहां कमला नेहरू बालिका इंटर कॉलेज के विधायक निधि से नवनिर्मित हाल का लोकार्पण करते हुये एमएलसी प्रतिनिधि आरपी निरंजन ने व्यक्त किये उन्होंने इस अवसर पर कहा कि वर्तमान परिवेश में लड़कियों को शिक्षित होना आवश्यक है जब लड़किया शिक्षित होकर आत्मनिर्भर हो जायेगी तो उनका भबिष्य उज्जवल होगा। उन्होंने कहां कि हमारा प्रयास रहेगा कि हमारे क्षेत्र के विद्यालय जो संसाधनों के अभाव मे आगे नहीं बढ़ पा रहे है उनके विकास के लिये विधायक निधि से यथा सम्भव सहायता कराने कि दशा में सतत प्रयास रत रहूँगा। इससे पूर्व कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सेठ वृन्दाबन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ब्रजबल्लभ सिंह सेंगर ने कहा कि जब जब देश को महापुरुषों की जरुरत पड़ी। तब तब शिक्षा जगत ने महापुरुषों की आपूर्ति करने का काम किया है इसलिए शिक्षा पर बिशेष बल दिया जाना चाहिए। कार्यक्रम को पूर्व बार संघ अध्यक्ष, चेेेयरपर्सन प्रतिनिधि विज्ञान विशारद सिरोठिया नाथूराम पुरोहित बालिका इण्टर कॉलेज की प्रधानाचार्य गीता श्रीवास्तव ने भी अपने संबोधन में कमला नेहरू बालिका इंटर कॉलेज की प्रगति की सराहना की चेेेयरपर्सन एवं विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती विनीता सिरौठिया ने अपने सम्बोधन में कहा कि अपने कार्यकाल में जितना अधिक से अधिक हो सका उतना विद्यालय में विकास कार्य कराया गया मेरी अपेक्षा है उक्त विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र मेें अग्रणी रहे। कार्यक्रम के शुभारंभ में माँ सरस्वती का पूजन अर्चना से किया गया विद्यालय की छात्राओं जिनमें अर्चना, पुष्पा तथा आरती ने सरस्वती वंदना एवं स्वागतगीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका रश्मि पाठक ने किया। अंत मे विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती कुंती निरंजन ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रदीप यादव मंडलीय अध्यक्ष प्रधान संघ झांसी, संजय पटेल, सभासद महावीर यादव, राघवेंद्र तिवारी, फईम काजी, श्यामदास यागयिक, पूर्व प्रधानाचार्य मिथलेश नगाइच, नीरज खरे, महंत कृष्णपाल सिंह, जमींपाल सिंह गुर्जर, प्रतिपाल सिंह गुर्जर, संजय ठेकेदार, अनुराधा सोनी, मनोज ईकाडया, अभयसिंह मुखियां, रविशंकर अवस्थी, अर्चना, अंजली, अखलेश कुमारी, कमलेश नगाइच, प्रेमनाथ वर्मा, रचना अवस्थी, बादशाह परवीन, वन्दना, मीरा अग्रवाल, दीपका झॉ, दिनेश राजपूत सलैया आदि मौजूद रहे। लोकार्पण वैदिक रीति से मंत्र उच्चारण करके मुख्य आचार्य पंडित संजय रावत, अनुज मिश्रा, नवनीत शास्त्री, मुकेश तिवारी ने कराया।

Leave a comment