कोंच-उरई। स्थानीय तहसील सभागार में लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष शत्रुघन सिंह की अध्यक्षता में लेखपाल संघ की बैठक सम्पन्न हुयी। जिसमें गत दिवस 4 जुलाई से उपजिलाधिकारी कोंच की लेखपालों द्वारा बैठकों का वहिष्कार करते चले आ रहे गतिरोध पर विस्त्त चर्चा हुयी अतरू बैठक में काफी विचार विमर्श के बाद निर्णय लिया गया कि बैठकों के वहिष्कार का निर्णय स्थगित किया जाता है चूकि उपजिलाधिकारी कोंच एवं लेखपालों के बीच समझौता हो गया है उक्त बैठक में जिलाउपाध्यक्ष लज्जाराम, तहसील अध्यक्ष प्रेमनारायण मिश्रा, सुरेश चन्द्र खरे सहित अनेक लेेखपाल उपस्थित रहे।






Leave a comment