कोंच-उरई। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम विरगुवा में छोटी सी बात को लेकर बबाल खड़ा हो गया। पड़ोस में आयीं एक नयी दुल्हन ने पड़ोसी की पत्नी के पैर छूना क्या भूल गयी तो शराबी पड़ोसी ने जमकर बबाल काटना शुरू कर दिया बबाल इतना बड़ गया कि दोनों पक्षों में लाठी डण्डा चल गये और मामला पुलिस तक पहुच गया। घटना की सूचना पर कोतवाल सत्यदेव सिंह मौके पर पहुच गये और मामला शान्त कराया। एक पक्ष के मंगलसिंह पुत्र भगवान सिंह ने कोतवाली में तहरीर देते हुये कि गांव के ही शालिग्राम, पप्पू, देवेन्द्र, अनूप, ग्राम सिमिरिया निवासी सन्देश पुत्र अशोक तथा तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 147, 323, 504, 506 में मामला दर्ज कराया दिया है। उधर दूसरी पक्ष के अनूप पटेल पुत्र शालिग्राम निवासी विरगुवां ने तहरीर देकर पर मंगलसिंह पुत्र भगवान सिंह के खिलाफ दर्ज करा दिया है।






Leave a comment