कोंच-उरई। कोंच विकास खण्ड के ग्राम बरोदा कला में संजय गांधी जूनियर हाईस्कूल और प्राथिमिक स्कूल की सयुंक्त स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाल कर गांव के लोगों को जागरूक किया गया तथा विद्यालय परिषर में वृक्षा रोपण किया गया।  आज कोंच विकास खण्ड के ग्राम बरोदा कला के संजय गांधी जूनियर हाईस्कूल व प्राथिमिक स्कूल के बच्चों ने सयुक्त रूप से स्कूल चलों अभियान तहत जागरूकता रैेली निकाली और गांव की गलियों में घूमकर गांव के लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। बच्चों ने रैेली में सब पढे सब बढे के नारे भी लगाये जागरूकता रैली को प्रबंधक सरदार सिंह ने हरी झंडी दिखा कर रबाना किया। संजय गांधी जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाचार्य ज्ञानेन्द्र द्विवेदी व प्रथिमिक विद्यालय के त्रषिकुमार बुधोलिया ने ग्रामीणों को सम्बोंधित करते हुये कहा कि हर बच्चें का शिक्षा जन्मसिद्ध अधिकार है उन्होंनेे अभिभावक अपने बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय जरूर भेजें ताकि बच्चेें अच्छें से शिक्षा प्राप्त कर सकें। जागरूकता रैैली के बाद विद्यालय परिसर में वृक्षा रोपण किया गया और बच्चों को पर्यावरण की शपथ दिालाई गयी। इस दौरान ग्राम प्रधान हरदास महतें, अध्यापक अवधेश निरंजन, रामानुग्रह सिंह, कान्ति सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a comment