
उरई। टिकट चेकिंग अभियान के तहत तीन सैंकड़ा से अधिक यात्री शिकार बने। जिनसे 89 हजार रुपए से ज्यादा की वसूली की गई। इस अभियान में झांसी व उरई के चेकिंग स्टाफ ने हिस्सा लिया।
सहायक वाणिज्य प्रबंधक (टिकट जांच) सुश्री सीमा तिवारी के निर्देशन में आज झांसी से सीटीआई रवि शुक्ला, डिप्टी सीटीआई अरुण सचान, अमित गुप्ता, अमित कुमार तथा उरई से सीटीआई डा. आरके शाक्या, ज्ञान सिंह , सोहन लाल, अभिषेक, संजीव, भीष्म प्रसाद, अमित कुमार ने छपरा मेल तथा राप्तीसागर एक्सप्रेस में टिकट चेकिंग की। इसके अलावा उरई स्टेशन पर प्लेटफार्म पर भी जांच की। जिसमें 53 यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते हुए पकडकर 36630 रुपए जुर्माना वसूला। अनियमित तरीके से यात्रा करने वाले 98 यात्रियों को पकडकर 43370 रुपए जुर्माना वसूला। बिना बुक के सामान ले जाने वाले यात्रियों से साढ़े आठ हजार की वसूली की। स्टेशन पर धू्रमपान व गंदगी फैलाने वाले छह यात्रियों को पकडकर उनसे छह सौ रुपए जुर्माना वसूला। आज चले अभियान में 366 यात्रियों से 89100 रुपए का जुर्माना वसूला गया। इस दौरान एसीएम सीमा तिवारी ने यात्रियों से संबंधित सुविधाओं के बारे में उरई स्टेशन पर पूछताछ की।






Leave a comment