
उरई। कदौरा ब्लाक क्षेत्र के ग्राम उकुरूआ कोटेदार पर राशन वितरण में धांधली का आरोप लगाते हुए उसका कोटा निरस्त कर नया कोटेदार नियुक्त करने की मांग की है।
जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में ग्राम उकुरूआ के ग्रामीण बलराम, अफसाना खातून, हसीन, स्वामीदीन, साजिद खान, अहमदी, रामसजीवन, तुलसीराम, तकसीन, फैयाज खान, अनीस खान इसरार, रज्जाक खान इरफान, मलखान आदि तमाम लोगों ने अवगत कराया कि गांव का कोटेदार हारून खान पुत्र बाबू खां है जो महाराष्ट्र के पुणे में किसी फैक्ट्री में नौकरी करता है उसके नाम के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर दुकान का संचालन उसे पिता बाबू खां के द्वारा किया जा रहा है। बाबू खा के द्वारा गांव जो पात्र ग्रहस्थी की सूची बनाई गयी उसमें ज्यादातर अपात्रों के नाम शामिल किए गए है। जिसकी लिखित शिकायत उपजिलाधिकारी कालपी से की गई थी। इस पर एडीओ पंचायत कदौरा राजबहादुर ने ग्राम सभा की खुली बैठक बुलायी थी लेकिन शिकायत सही पाये जाने पर कोटेदार हारून खा के भाई नौसाद खां व अन्य पारिवारिक जन झगड़े पर आमादा हो गये जिसके कारण बैठक बीच में ही खत्म हो गई थी। कोटेदार के पिता एवं भाईयों द्वारा राशन वितरण में घोर अनियमितताएं की जा रही है न तो समय से राशन बांटा जाता है और वितरण के दौरान घटतौली कर सरकारी दर से अधिक कीमत वसूली जाती है। जब को विरोध करता है तो उसके साथ गालीगलौज व अभद्रता का व्यवहार कर भगा दिया जाता है। इसी धांधली के कारण दो महीने तक कोटा निलंबित रहा और ग्राम सजेहरा से संबंद्ध रहा लेकिन प्रभावशाली होने के कारण दुकान को बहाल करा लिया। महा अक्टूबर 2016 से 35 राशन कार्ड धारकों को न तो कैरोसिन दिया जा रहा और न गेहूं चावल दिया जाता है। ग्रामीणों ने हारून का कोटा निरस्त कर नया कोटा नियुक्त करने की मांग की। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी कालपी को जांच के निर्देश दिए।






Leave a comment